| 1 |
कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया अवलोकन |
वेटेनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने आज कृषि विज्ञान केंद्र, नोहर का अवलोकन एवं भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्मिकों से संवाद किया।
डॉ. व्यास ने प्राकृतिक खेती प्रसार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अजोला इकाई, कुक्कुट इकाई, बकरीपालन इकाई, चारा उत्पादन इकाई तथा फसल तकनीकी पार्क का निरीक्षण कर चल रही कार्यप्रणालियों की सराहना की। कृषि विज्ञान केंद्र में बकरीपालन इकाई का अवलोकन करते हुए उन्होंने बेहतर नस्ल के बकरे तैयार कर किसानों में नस्ल सुधार कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। बागवानी एवं सब्जी अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए कुलगुरु ने बेर की विभिन्न उन्नत किस्मों तथा सब्जियों में ग्वार की नई किस्मों के प्रदर्शन प्लॉट स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि सीमित भूमि एवं कम जल उपलब्धता की स्थिति में भी किसान बेहतर आय अर्जित कर सकें। निदेशक अनुसंधान डॉ. बी. एन. श्रृंगी ने काचरी एवं काकड़िया के मूल्य संवर्धन उत्पादों के विकास एवं प्रसार पर विशेष बल देते हुए ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी डॉ. सुरेश चंद काँटवा, पशुविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. विक्रमजीत सिंह, सस्य वैज्ञानिक डॉ. अशोक चौधरी, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. गुलाब चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। |
2025-12-09 |
 Click image to View
|
| 2 |
कृषि विज्ञान केन्द्र, नोहर में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम आयोजित |
वेटेनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, नोहर में दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 25 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कांटवा ने बताया कि विश्व मृदा दिवस 2025 की थीम “स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मिट्टी” शहरी क्षेत्रों में मिट्टी के महत्व और बढ़ते शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी और जल जीवन एवं कृषि उत्पादन दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संसाधन हैं जिनका संरक्षण आज की अनिवार्य आवश्यकता है। सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी ने किसानों को मिट्टी के नमूना संग्रह की वैज्ञानिक विधि, प्रयोगशाला विश्लेषण की प्रक्रिया, तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित संतुलित उर्वरक प्रबंधन के लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मृदा कृषि की आधारशिला है, इसलिए इसकी उर्वरता बनाए रखने हेतु नियमित मिट्टी परीक्षण, जैविक पदार्थ बढ़ाना, फसल चक्र अपनाना तथा संतुलित उर्वरक उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. गुलाब चौधरी ने मिट्टी में जैविक कार्बन की महत्ता, फसल अवशेष प्रबंधन तथा जल संरक्षण तकनीकों—ड्रिप, स्प्रिंकलर और मल्चिंग—के उपयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे और उन्होंने मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्व प्रबंधन एवं उर्वरक उपयोग से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका वैज्ञानिकों द्वारा समाधान प्रदान किया गया। |
2025-12-05 |
 Click image to View
|
| 3 |
बाबा बालकनाथ ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया अवलोकन |
पूर्व सांसद व तिजारा विधायक श्री बाबा बालकनाथ जी ने आज कृषि विज्ञान केंद्र का अवलोकन एवं भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की अजोला इकाई, कुक्कुट इकाई, बकरीपालन इकाई, चारा इकाई तथा फसल तकनीकी पार्क का भी विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के प्रभारी डॉ. सुरेश चंद काँटवा, पशुविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. विक्रमजीत सिंह, सस्य वैज्ञानिक डॉ. अशोक चौधरी, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. गुलाब चौधरी सहित केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन से उपखंड कार्यालय के तहसीलदार श्री बजरंग लाल कुलहरी तथा पशुपालन विभाग के कार्मिक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए |
2025-11-27 |
 Click image to View
|
| 4 |
कृषि विज्ञान केंद्र, नोहर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का सीधा प्रसारण एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन |
प्रसार शिक्षा निदेशक, राजुवास बीकानेर के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र, नोहर द्वारा आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 21वें किस्त वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं किसान संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र का समस्त कार्मिक, कृषि विभाग एवं पशुधन अनुसंधान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के लगभग 150 कृषक, पशुपालक एवं महिला कृषक उपस्थित रहे। सीधा प्रसारण के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के लगभग 9 करोड़ कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के अंतर्गत 18,000 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया। साथ ही दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट का कोयंबटूर (तमिलनाडु) से उद्घाटन भी किया।कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कांटवा ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा केवीके में किए जा रहे नवाचारों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। केन्द्र के सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी ने रबी मौसम की प्रमुख फसलें — सरसों, चना एवं गेहूं — की उन्नत कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती के महत्व पर तकनीकी विमर्श प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गुलाब चौधरी द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। |
2025-11-19 |
 Click image to View
|
| 5 |
कृषि विज्ञान केंद्र नोहर मे वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन (गौ आधारित प्राकतिक खेती से किसानो को आत्मनिर्भर बनाए: डॉ सुमंत व्यास) |
वेटेरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, नोहर की बारहवी वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन केवीके परिसर में किया गया | कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलगुरु डॉ सुमंत व्यास ने कृषि विज्ञान केन्द्र पर की जा रही गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए सुझाव दिया कि गौ आधारित प्राकतिक खेती से किसानो को आत्मनिर्भर बनाए तथा बागवानी मे नवाचार, महिलाओ के लिए क्लीन मिल्क उत्पादन, पशु प्रजनन, जुनोटिक रोगों पर जागरूकता, हरा चारा इकाई मे नैपियर की उन्नत किस्म का उत्पादन के लिए सुझाव दिये ।
डॉ जे.पी. मिश्रा, निदेशक, अटारी, जोधपुर ने केवीके मे केंद्र की भूमिका को वेज्ञानिक तकनीकी वितरण केंद्र के रूप मे सशक्त करते हुए आदान वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया जाए जिस से गुणवत्ता युक्त संसाधन किसानो तक समय से पहुँच सके
कार्यक्रम मे प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आर. के. धूड़िया ने केवीके की विभिन्न प्रदशर्न इकाइयो का अवलोकन किया तथा पशुपालन आधारित समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाने का सुझाव दिया ताकि खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके ।
डॉ एन के शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान, कृषि अनुसंधान संस्थान, श्रीगंगानगर ने केवीके की इकाइयो व कार्यो की सराहना करते हुए कहा की केंद्र पर गुणवत्ता युक्त बीज उत्पादन करके उचित दरो पर किसानो को उपलब्ध करवाए, युवाओ के लिए नर्सरी प्रबंधन व महिलाओ के लिए वैल्यू एडिशन पर प्रशिक्षण व फसल विविधीकरण पर ज़ोर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ट वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद कांटवा व सस्य विज्ञान, बागवानी, और पशु विज्ञान विशेषज्ञों ने गत वर्ष की उपलब्धि व आगामी कार्यरेखा प्रस्तुत की |
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियो, किसानो व महिला किसानो ने अपने सुझाव साझा किये तथा प्रस्तुत सुझावों पर समिति सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया | आयोजित कार्यक्रम में उपनिदेशक, आत्मा, हनुमानगढ़ श्री सुभाष चन्द्र डुडी, डॉ रमेश चन्द्र बराला, उपनिदेशक उद्यान, उद्यान विभाग, हनुमानगढ़, डीडीम, नाबार्ड श्री दयाराम काकोड़िया, सहायक निदेशक, कृषि विभाग, नोहर श्री रामप्रताप गोदारा, सहायक निदेशक, कृषि विभाग, भादरा श्री बी एल डाबला, इफको से डॉ. विजय लाम्बा तथा विभिन विभागो के अधिकारी, प्रगतिशील महिला एव किसान उपस्थित रहे | |
2025-11-07 |
 Click image to View
|
| 6 |
कृषि विज्ञान केन्द्र, नोहर में किसान संगोष्टी एवं पीएम कार्यक्रम की सीधा प्रसारण का आयोजन किया। |
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” एवं “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिषद, नई दिल्ली के माध्यम से किया तथा इसके कृषि अवसरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 42 हजार करोड़ की 1100 से अधिक परियोजनाओ का उद्धघाटन एवं शिलान्यास किय। जिसका सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, नोहर में किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक भादरा श्री संजीव बेनीवाल जी ने
विसिष्ठ अतिथि adm ……………………
किसान संगोष्टी में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद ने कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रगति के बारे बताया की कैसे केवीके किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवा रहा है।
केन्द्र के सस्य विज्ञान विशेषज्ञ, डॉ अशोक चौधरी ने रबी मौसम की प्रमख फसलों सरसों, चना और गेहूं एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर तकनीकी जानकारी दी गई । पशु विज्ञान विशेषज्ञ, डॉ विक्रमजीत सिंह ने पशुपालन के बारे में विभिन योजनाओ और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन कैसे किया जाए पर अपने विचार साझा किए। डॉ. गुलाब चौधरी ने मंच संचालन किया व आए हुए मेहमानों, किसान व महिला किसान आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग नोहर के सहायक निदेशक श्री रामप्रताप गोदारा, जिल परिषद सदस्य दीपचन्द बेनीवाल, कृषि विभाग व पशुधन अनुसंधान के कार्मिक तथा किसान, पशुपालक एवं महिला कृषक सम्मिलित हुए। |
2025-10-11 |
 Click image to View
|
| 7 |
Walk in interview to engage contractual person as Oilseed Technology Agent |
contractual person as Oilseed Technology Agent |
2025-09-29 |
 Click image to View
|